Breaking News

वाहन की टक्कर में घायल व्यक्ति का 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने किया उपचार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते में मरीज का बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते हैं। फरिहा मुस्ताबाद रोड नगला कांस पर दो व्यक्ति गिरीश और सिलेश नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे रास्ते में चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी शैलेश कुमार के पैर में फैक्चर हो गया जिससे कारण वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया उसके बाद ही 108 की एंबुलेंस न्च्32म्ळ4313 लोकेशन फरिहा जिला फिरोजाबाद समय पर पहुंच गई जहां पायलट रवि और ईएमटी अनिल ने मरीज की तुरंत घटनास्थल पर ड्रेसिंग की जिससे उनकी ब्लीडिंग को रोका गया और उसके बाद एंबुलेंस में शिफ्ट किया,
सिलेश की उम्र लगभग 38वर्ष है एंबुलेंस में शिफ्ट करने के बाद ईएमटी ने मरीज की कंडीशन को देखते हुए डॉ राहुल कुमार की सहायता से इंजेक्शन देते हुए जिला अस्पताल फिरोजाबाद में सुरक्षित भर्ती कराया जिससे मरीज की जान बच गई

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोगियों का इलाज कराना बहुत ही नेक काम-खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …