Breaking News

ग़ज़ा में राहत सामग्री लेने आए लोगों पर इसराईली हमले में 24 लोगों की मौत

एजेंसी । इसराईल निद्रोष फिलिस्तीनियों पर जो राहत सामग्री लेने के लिए आते है उन पर पिछले काफी समय से लगातार गोलियॉं चलाता है जिसमें सैकड़ों निद्रोष लोगों की मौत पिछले दिनों में हो चुकी है । वहीं अब दक्षिणी ग़ज़ा में स्थित नासेर अस्पताल ने बताया है कि राहत सामग्री केंद्र के पास 24 लोगों की फिर मौत हुई है। घटनास्थल पर मौजूद फ़लस्तीनियों ने बताया है कि वे खाने के लिए राहत सामग्री केंद्र पर शनिवार को पहुंचे थे और इस दौरान इसराइली सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी।
इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने कहा है कि उनकी तरफ़ से हुई गोलीबारी में कोई भी घायल नहीं हुआ है। दूसरी ओर, इसराइली सेना के एक अधिकारी ने कहा है कि लोगों को हटाने के लिए चेतावनी के तौर पर गोली चलाई गई थी। गोलियां इस वजह से चलाई गई थीं क्योंकि आईडीएफ़ को ख़तरा महसूस हुआ था।
इसराइल किसी भी अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थाओं को ग़ज़ा के अंदर से रिपोर्ट करने की अनुमति नहीं देता।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …