Breaking News
जागरूकता वाहन को रवाना करते सीडीओ

एलईडी वैन से कराया जा रहा प्रचार-प्रसार

ललितपुर। सूरज सिंह। विश्व युवा कौशल दिवस 2025 अन्तर्गत उप्र कौशल विकास मिशन एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के उद्देश्य से मिशन मुख्यालय लखनऊ द्वारा एलईडी वैन भेजी गयी। एलईडी वैन को सीडीओ शेषनाथ चौहान ने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों, चौराहे पर प्रचार- प्रसार हेतु रवाना किया गया। एलईडी वैन के माध्यम से जनपद एवं तहसील के विभिन्न मुख्य स्थानों/चौराहों पर भी उ.प्र. कौशल विकास मिशन एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया गया। इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, एमआईएस मैनेजर आरिफ खांन, कार्यदेशक ए.एम.अंसारी, अनुदेशक प्रमोद तिवारी, अनुदेशक चंद्रभान प्रजापति, कार्यालय सहा. प्रेमचंद्र प्रजापति, डाटा ऑपरेटर कमलेश सेन मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …