Breaking News

सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर ओम प्रकाश राजभर ने किया शुभारम्भ

लखनऊ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत जिला सूचना विभाग की ओर तिकोनिया पार्क में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री, पचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वफ्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 शासन/जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा फीता काटकर किया। इस अवसर पर मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर श्री राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, मा0 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद श्री प्रवीन कुमार अग्रवाल, मा0 जिलाध्यक्ष सु.भा.स.पा. श्री विनीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण ने मा0 प्रधानमंत्री जी के जीवन पर लगायी गयी भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी गयी है, इससे जनपदवासी का ध्यान आकर्षित होगा और आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित होगें। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने सबसे अधिक महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं देश के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …