Breaking News

कृषि विभाग चालक संघ का चुनाव 5 अक्टूबर को होगा

लखनऊ । राजकीय वाहन चालक संघ कृषि विभाग का चुनाव पूर्व प्रक्रिया और निर्वाचन अधिकारी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की देखरेख में होगा। इस आशय का निर्णय आज संघ के पदाधिकारियों और महासंघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिया गया। इस आम सभा की अध्यक्षता राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी और संचालन गोपीचन्द्र यादव ने किया।
कृषि विभाग चालक संघ की आमसभा कृषि मुख्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभाग द्वारा 5 अक्टूबर 25 को अधिवेशन/चुनाव की अनुमति पत्र जारी किये जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव पूर्व नामांकन प्रक्रिया एवं तय चुनाव अधिकारी घर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। खास बॉत यह कि यह पूरी चुनाव प्रक्रिया महासंघ के पदाधिकारियों के पर्यवेक्षण मे सम्पन्न कराई जाएगी। इस आम सभा में महासंघ के महामंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, चालक संघ वन विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, विभागीय चालको में अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, राम लखन, सूरज कुमार,रविन्द्र प्रताप सिंह, गुलाब यादव, गिरिश पाण्डेय,राजेश कुमार सहित मुख्यालय के 95 प्रतिशत चालक मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …