Breaking News

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने समर्थकों संग किया आज़म ख़ां का स्वागत

शाहजहाँपुर/तिलहर। मो0आफाक । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म ख़ां के शाहजहाँपुर आगमन पर तिलहर विधानसभा के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर तथा नारेबाज़ी करते हुए आज़म ख़ां का ज़ोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर रोशन लाल वर्मा ने कहा कि आज़म ख़ां समाजवादी विचारधारा के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने हमेशा लोकतंत्र, न्याय और अल्पसंख्यक हितों के साथ-साथ सर्व समाज की आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है, जो कार्यकर्ताओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।


स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने कहा कि आज़म ख़ां एक बेहतरीन शख्सियत है।।कार्यक्रम में शामिल समर्थकों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पूरा माहौल समाजवादी रंग में रंगा नज़र आया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …