Breaking News

इसराइल ने क़तर से माफी मांगी

दोहा । इसराइल ने क़तर पर किए गए हमलों के लिए माफ़ी क़तर से मांगी है। क़तर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी और इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच फ़ोन पर बातचीत हुई।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि फ़ोन कॉल के दौरान इसराइल ने क़तर पर हमले के लिए माफ़ी मांगी है। क़तर के प्रधानमंत्री ने शांति स्थापित करने की कोशिशों के लिएश् डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है।
बयान में कहा गया कि इसराइली पीएम ने भविष्य में क़तर के किसी भी क्षेत्र को निशाना न बनाने का वादा किया है। अब देखना यह होगा कि इसराईल अपनी बात पर कब तक क़ायम रहता है । इस महीने की शुरुआत में इसराइल ने दोहा में एक घर में मौजूद हमास नेताओं को निशाना बनाया था। फ़लस्तीनी संगठन हमास का कहना था कि इस हमले में उसके पांच सदस्य और क़तर के एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हुई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …