Breaking News

गांधी पदयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित गांधी पदयात्रा का नवाबगंज में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारीगणो ने यात्रियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।


जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज के इस परिवेश में जब नई पीढ़ी महात्मा गांधी को विस्मृति करती जा रही है ऐसे समय में देश के विभिन्न प्रांतो के गांधी भक्तों ने पूरे देश में जो अलख जगाने का कार्य किया है वह सही मायने में प्रासंगिक है । सर्वाेदय की प्रांतीय उपाध्यक्ष पुतुल दीदी ने अपने सभी साथियों का उन्नाव की धरती पर स्वागत किया वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि कलम कृपाण कमंडल की धनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली उन्नाव की धरती पर गांधी पदयात्रा का स्वागत करते हुए हम उन्नाव वासी धन्य हो गए। आज के इस जातिवादी सांप्रदायिक माहौल में यह गांधी यात्रा जो 2 अक्टूबर को बनारस के राजघाट से चलकर दिल्ली राजघाट तक जा रही है निश्चित रूप से इन विषमताओं से मुक्ति दिलाने का कार्य करेगी । यात्रा का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला चुना हनुमत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ राम नरेश सिंह राम किशोर रावत आदि ने किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ऑल इंडिया कौमी तंजीम ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

लखनऊ । राहुल गांधी जी का जन्मदिन लखनऊ के कदम रसूल वार्ड में ऑल इंडिया …