Breaking News

ख़राब हवा के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने वालों के साथ अपराधियों जैसा सलूक क्यों?-राहुल गांधी

नई दिल्ली । जैसे ही ठंड शुरु होती है तबसे लगातार दिल्ली वालों के लिए ज़हरीली हवा में सांस लेना मुशिकल होता जाता है । लोगों का सबर अब जवाब देने लगा है । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को बढ़ते वायु प्रदूषण और ख़राब एयर क्वालिटी के खिलाफ़ प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की है।


इन लोगों को बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यहां लोग साफ़ हवा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन ऐसे नागरिकों के साथ ‘अपराधियों‘ जैसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं।‘‘
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को नागरिकों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रदूषण पर तुरंत निर्णायक कदम उठाने चाहिए। राहुल गांधी ने पर्यावरणविद विमलेंदु झा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कहीं। झा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा था, प्रदर्शनकारियों को उठा लिया गया और बस में ठूंस दिया गया। दिल्ली में प्रदूषण के खि़लाफ़ 9 नवंबर को प्रदर्शन के लिए इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौक़े से हटा दिया और कई को हिरासत में ले लिया था। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। वो नारे लगा रहे थे और साफ़ हवा के लिए सरकार की ओर से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में अलग-अलग उम्र के पुरुष, महिलाएं और कई स्टूडेंट्स शामिल रहे। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज जैसे कुछ विपक्षी नेता भी मौजूद थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …