Breaking News

लाल किले के पास हुए धमाके में कई लोगों की मौत

नई दिल्ली । पुरानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके में ख़बरों के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है। मौके पर मौजूद के अनुसार कम से कम छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए ।. साथ ही दो ई-रिक्शा और एक ऑटो रिक्शा भी जलकर खाक हो गए। उन्होंने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि एक हुंडै आई-20 कार में धमाका हुआ जिससे उसमें सवार लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ये धमाका शाम करीब 7 बजे के पास हुआ. धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गयी। धमाके के बाद आसपास की गाड़ियों में भी आग लग गई।


लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके पर सीआरपीएफ़ के डीआईजी ने कहा है कि इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। घटना के बारे में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा, अभी मैं घटनास्थल पर जा ही रहा हूं। अभी कुछ भी मालूम नहीं है। पहले हमें देखने दें। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
इस कार धमाके पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए विस्फोट की ख़बर बेहद दुखद है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि कई लोगों की जान चली गई है। इस दुख की घड़ी में, हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस घटना की गहन और फ़ौरन जाँच सुनिश्चित करनी चाहिए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

नई दिल्ली । देश तथा विदेश में जाने माने यूटयुबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस …