सै0 अतीकुर्रहीम
अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ओल्ड बॉयज़ लाउंज के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील शाहिद अली का स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में उनके न्यायिक जीवन, सार्वजनिक क़ानून (पब्लिक लॉ), मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन की ज़िम्मेदारी ऑल इंडिया जमीयतुल क़ुरैश के राष्ट्रीय सचिव एडोवोकेट ज़िया उर रब ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की। इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश ,देहली से ऐडवोकेट शामिल रहे

इस अवसर पर ज़िया उर रब ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐडवोकेट शहीद अली अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहे हैं और उनका संपूर्ण न्यायिक जीवन पिछले 30 सालों से संविधान की आत्मा, क़ानून के राज और नागरिक स्वतंत्रताओं की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में रहते हुए उन्हों ने यह सिद्ध किया कि क़ानून केवल दंड का साधन नहीं, बल्कि समाज में इंसाफ़, बराबरी और मानवीय गरिमा स्थापित करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि पब्लिक लॉ के क्षेत्र में एडोवोकेट शहीद अली की सोच और उनके कार्य भारतीय न्यायिक व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हुए। प्रशासनिक शक्तियों की सीमा तय करना, सरकारी निर्णयों की न्यायिक समीक्षा और जनहित याचिकाओं (PIL) के माध्यम से आम नागरिकों को राहत देना उनके न्यायिक दर्शन का अहम हिस्सा रहा।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि तीन तलाक़ जैसे संवेदनशील मुद्दे हों, या कोविड के समय में तबलीगी जमात पर लगे आरोपों की बात हो सभी मुद्दों पर एडवोकेट शाहिद अली की सोच मानवाधिकारों और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित रही। उन्होंने क़ानून की व्याख्या करते हुए हमेशा इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी क़ानूनी व्यवस्था का अंतिम उद्देश्य इंसान को इंसाफ़ दिलाना होना चाहिए, न कि सामाजिक अन्याय को बढ़ावा देना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट शाहिद अली ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से कहा कि न्यायपालिका की विश्वसनीयता तभी बनी रह सकती है, जब न्यायिक निर्णय संविधान, विवेक और मानवीय संवेदनाओं के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर वर्गों को न्याय दिलाना किसी भी न्यायिक व्यवस्था की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने दिल्ली , अलीगढ़, मेरठ , के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों ऐडवोकेट से मौजूदा बार काउंसिल चुनाव में बतौर सदस्य अपने समर्थन की अपील की
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐडवोकेट शहीद अली आज भी क़ानून के छात्रों और न्यायिक अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि एएमयू ओल्ड बॉयज़ अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी में संवैधानिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
अंत में आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक न्यायिक व्यक्तित्वों पर संवाद और विचार-विमर्श का सिलसिला जारी रखा जाएगा, ताकि समाज में क़ानून, न्याय और समानता के मूल्यों को और मज़बूती मिल सके।
इस अवसर पर विशेष रूप से लॉ फैकल्टी के डीन प्रोफेसर नोमानी , प्रोफेसर वसीम अली हशमत अली , डॉक्टर नासिर एवं एवं एम यू लॉ फैकल्टी के अधिकत्तर शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे ।
Current Media 