Breaking News

पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन

लखनऊ । पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यवहारिक, सामाजिक एवं तकनीकी दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (TISS) के सहयोग से पुलिस मुख्यालय में तीन दिवसीय पायलट प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ के कुलपति प्रो. बद्री नारायण तिवारी, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक राजीव सभरवाल, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बी. डी. पॉलसन, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) चन्द्र प्रकाश उपस्थित रहे।


राजीव कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास की आधारशिला होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं और सुरक्षा बलों की सफलता का मूल कारण उनकी सतत एवं गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पुलिस बल में प्रशिक्षण को और अधिक महत्व दिए जाने की आवश्यकता है।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वे 4 लाख की विशाल उत्तर प्रदेश पुलिस बल में से चुने गए 40 अधिकारी हैं, जो अपने आप में एक गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की कि वे इन तीन दिवसीय प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग, सकारात्मक दृष्टिकोण और खुले मन से भाग लें, न कि इसे मात्र औपचारिकता समझें।
पुलिस महानिदेशक ने रेखांकित किया कि ज्ञान और कौशल के साथ-साथ दृष्टिकोण (Attitude) और व्यवहार (Behaviour) अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यही किसी अधिकारी की वास्तविक सफलता तय करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसिंग में संचार (Communication)-मौखिक और गैर-मौखिक-दोनों का विशेष महत्व है, क्योंकि जनता के साथ संवाद और व्यवहार ही पुलिस की छवि बनाते हैं।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा बताया कि हाल ही में महाकुम्भ एवं माघ मेला जैसे बड़े आयोजनों में उत्तर प्रदेश पुलिस के उत्कृष्ट व्यवहार की राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है, जो बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अंत में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण न केवल पूरे संगठन के लिए बल्कि प्रतिभागी अधिकारियों के व्यक्तिगत जीवन के लिए भी सकारात्मक और रचनात्मक प्रभाव डालेगा।
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस के कुलपति प्रो. बद्री नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस-दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस सेवा है-इसको मानवीय संवेदनशीलता से जोड़ने की दिशा में प्रशिक्षण प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कार्य है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …