Breaking News

लैंड फॉर जॉब कथित घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी की बढ़ सकती हैं मुश्किले

पटना । सीबीआई ने ज़मीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े कथित घोटाले में में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। सीबीआई ने इस आरोप पत्र को दिल्ली की अदालत में दाखिल किया है। इस मामले में ये सीबीआई की ओर से दूसरी चार्जशीट है। विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह ने कोर्ट के समक्ष इस चार्जशीट से जुड़ी जानकारियां दी हैं। ये कथित घोटाला यूपीए-1 की सरकार में हुआ था।

आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के बदले कई लोगों ने अपनी जमीन मार्केट रेट से बेहद कम कीमत पर लालू परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी कंपनी को हस्तांतरित की थी। आरोप ये भी है कि रेलवे में इन भर्तियों के लिए विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया थां फिर भी लोगों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में सब्स्टिट्यूट के रूप में नियुक्त किया गया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …