Breaking News

“सेबी चेयरमैन जेपीसी की जांच पूरी होने तक इस्तीफा दें – सचिन पायलट”

लखनऊ । तारिक़़ खान । कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सेबी चेयरमैन पर सीधा हमला बोला । पायलट ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी जिसमें सेबी के चेयरमैन और अडानी ग्रुप के सम्बन्धों को लेकर घोटाले की चर्चा की बात सामने आयी थी, जिसमें संलिप्तता की बात उजागर हुई, जिसकी जांच के लिए सेबी द्वारा जो जांच हुई उसमें तथ्यात्मक रिपोर्ट पर विलम्ब हुआ और केन्द्र सरकार ने इसे मानने से इंकार कर दिया। कांग्रेस पार्टी, राहुल जी और इण्डिया गठबन्धन ने इस मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग की है। हमारी मांग है कि रिपोर्ट के अनुसार हजारों करोड़ के घोटाले की जेपीसी से जांच करायी जाए और जांच पूरी होने तक सेबी के चेयरमैन इस्तीफा दें।

सचिन पायलट पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए

श्पायलट ने कहा कि मा0 उच्चतम न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेकर केन्द्र सरकार से कहा कि इसकी जांच करिये। अब सवाल यह है कि जो व्यक्ति इस मामले में संदिग्ध है उससे जांच की निष्पक्षता और गुणवत्ता क्या होगी? पूरे देश और दुनिया में इसकी चर्चा है कि सेबी के चेयरमैन के पति जिनके साथ मिलकर व्यवसाय करते हैं जिसमें सेबी चेयरमैन खुद संदिग्ध हैं ऐसे में श्री राहुल गांधी जी, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और इण्डिया गठबंधन के सभी सदस्यों ने जेपीसी की मांग की है क्योंकि जेपीसी के मध्यम से जो रिपोर्ट में घोटाले की बात आई है उसके तथ्य तक पहुंचा जा सकता है। हजारों करोड़ रूपये का घोटाला है और मा0 उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इसकी तथ्यात्मक जांच हो। जो सच्चाई है उसे कोई झुठला नहीं सकता है किन्तु केन्द्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। ये जो 10 वर्ष से मिला जुला खेल चल रहा है और देश की ऐसी संस्था जो देश के निवेश की निगरानी रखती है अगर उस पर इतना गंभीर आरोप लगा है तो इसकी जेपीसी की जांच होनी चाहिए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण …