Breaking News

यूपी का बजट सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार

लखनऊ । इस बार यूपी का विधानमंडल का सत्र बहुत हंगामेदार होने की पूरी संभावना है जिसकी शुरुआत अस्थिकलश से हुई है । । यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी। 20 फरवरी को. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया जाएगा. इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है।

सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं जहां विपक्ष महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली जैसे मुद्दे लेकर योगी सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार विपक्ष के हर हमले को काउंटर करने के लिए तैयार है। बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के नेता अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंच गए। सपा डस्ब् आशुतोष सिन्हा साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और कहा कि नैतिकता का अस्थि कलश लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे। महाकुंभ का मुद्दा उठाएंगे, सरकार का घेराव करेंगे, और सरकार से हर ज़रुरी सवाल करेंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अरबी विभाग की अकादमिक और शिक्षण परंपरा को मज़बूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है- प्रोफेसर कमर इकबाल

लखनऊ। करंट मीडिया। एसोसिएट प्रोफेसर कमर इकबाल को लखनऊ विश्वविद्यालय के अरबी विभाग का नया …