Breaking News

प्रोफ़ेसर सिद्दीक़ी के मार्गदर्शन में एक और को मिली पीएचडी की डिग्री

शाहजहांपुर । मो0आफाक। महात्मा ज्योतिबा पुलिस रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने शालिनी गुप्ता, पत्नी मनीष कुमार को 15 अप्रैल 2025 को आयोजित मौखिकी के पश्चात पीएचडी डिग्री प्रदान करने की स्वीकृति दे दी।
शालिनी गुप्ता ने अपना शोध कार्य रिटायर्ड प्रोफ़ेसर नईम उद्दीन सिद्दीक़ी, रसायन विज्ञान विभाग ,गांधी फ़ैज़-ए- आम कॉलेज, शाहजहाँपुर तथा प्रोफ़ेसर विकास जैन, रसायन विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज ,बरेली के निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का विषय ‘‘अकाउस्टिकल एंड थर्माेडाइनेमिकल स्टडीज़ ऑफ़ सम बाइनरी मिक्सचर्स‘‘ था।
इस शोधकार्य की समीक्षा तथा डिग्री प्रदान करने के आवश्यक नियमों के अंतिम चरण में दिनांक 15 अप्रैल 2025 को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में वाइवा आयोजित किया गया .
इस वाइवा में बाह्य परीक्षक प्रोफ़ेसर सुधीर कुमार, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, थे. इस अवसर पर प्रोफ़ेसर नईम उद्दीन सिद्दीक़ी तथा प्रोफ़ेसर विकास जैन के अतिरिक्त प्रोफ़ेसर शरद पांडेय, रसायन विज्ञान विभाग अध्यक्ष, महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय तथा बरेली कॉलेज बरेली के प्रोफ़ेसर अनुराग मोहन ,डॉक्टर रुचि अग्रवाल, डॉक्टर परमिंदर आदि उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमीर खुसरो एक महान सूफी कवि और संगीत के उस्ताद थे- अशफाकउल्लाह खान

शाहजहाँपुर।मो0आफाक। अमीर खुसरो को उन सिद्धहस्तों में गिना जा सकता है। जिन्हें प्रतिभाशाली कहा जाता …