आज के बाद संसद नए भवन से चलेगी

नई दिल्ली । पुरानी संसद ने अपने अंदर कितनी ही घटनाएं कैद कर रखी हैं जिसने कितने ही नेताओं को बोलने का न सिर्फ मौका दिया बल्कि उनको पूरे देश व विदेश में एक पहचान दी अब वही संसद आज से खामोश हो जायेगी और खामोशी से नये भवन में होने वाली गतिविधियों को देखेगी । आज के बाद संसद के विशेष सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन को संबोधित करते हुआ कहा है कि आज के बाद से संसद की कार्यवाही नए भवन से संचालित होगी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, अब तक सदन को 15 प्रधानमंत्रियों का नेतृत्व प्राप्त हुआ। जिन्होंने इस देश की दशा और दिशा तय की है। ये सदन संवाद का प्रतीक रहा है। पिछले 75 सालों में यहां देश हित में सामूहिकता से निर्णय लिए गए। विचार विमर्श की पद्धति से यहां आम जनता को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कानून बनाए गए। संकट के समय सदन ने एकजुटता से सामना किया। आज इस सदन में कार्यवाही का अंतिम दिन है। आज के बाद सदन की कार्यवाही नए भवन में संचालित होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, कल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हम नई संसद में जाएंगे. ये सत्र छोटा है लेकिन बहुत मूल्यवान है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली । मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में बिजली और …