Breaking News
Kumbh Mela festival in Allahabad, Uttar Pradesh, India, crowd crossing pontoon bridges over the Ganges river.

कुंभ की तैयारियों पर अखिलेश ने उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि वह इस बार कुंभ में ऐसी तैयारियां और भव्य बनाने का काम कर रही जो इससे पहले कभी नहीं हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से कुंभ की तैयारियों को लेकर सवाल किए हैं। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया है, 22 में से यातायात लायक केवल 9 पांटून ब्रिज ही बन पाए हैं, यानी क़रीब 40 प्रतिशत ही काम हो पाया है। अब जब इस महाआयोजन के लिए केवल 20 दिन और बचे हैं तो बाक़ी बचे पुल कैसे बन पाएंगे।
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में राज्य सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने को कहा है। प्रयागराज के संगम तट पर हर 12 साल में कुंभ का आयोजन किया जाता है। 13 जनवरी से शुरू हो रहे इस कुंभ में प्रयागराज में क़रीब 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया लगाया जा रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण …