Breaking News

अकबरनगर के विस्थापित बच्चों के लिए बने सावित्री फातिमा स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक समारोह

लखनऊ। लखनऊ के अकबरनगर के बच्चो की पढ़ाई की उम्मीद उस वक्त बिलकुल धूमिल हो गई थी । जब सरकार के बुलडोज़र ने पूरे अकबनगर को मलबे में बदल दिया था। उन बच्चों के परिवारों के सामने रोज़ी रोटी की समस्या के साथ साथ अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भी मायूसी हो रही थी। उसी समय अकबरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता इमरान राजा जिनका अपना कारोबार भी उसी बुल्डोजर में तबाह हो गया था । उन्होने हालातों से लड़कर ऐसे परिवारों और उनके बच्चों के लिए एक उम्मीद की किरन बनकर आगे आए । बच्चों कोे शिक्षा देने के लिए इमरान राजा ने सावित्री फातिमा मोंटसरी स्कूल की शुरुआत करी जिसके माध्यम से बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना प्रारम्भ किया। इस स्कूल को चलते हुए एक वर्ष बीत गया । जिसमें क्षेत्र के बड़ी तादाद में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।

सावित्री फातिमा स्कूल के प्रथम वार्षिक समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर कपूर ने शिरकत करी उन्होने अकबरनगर के विस्थापित बच्चों के लिए बनाए सावित्री फातिमा स्कूल कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि स्कूल को चलाना एक बड़ा कार्य है । जिसमें काफी संसाधनों की ज़रुरत पड़ती है । हम लोगों से अपील करते हैं कि वह इस स्कूल को चलाने में हरसंभव सहायता करें जिससे यह स्कूल और तरक्की कर सके । समारोह में कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिये गये ।
इस अवसर पर मौजूद स्कूल के फाउंडर व सामाजिक कार्यकर्ता इमरान राजा ने कहा कि सबके सहयोग से ही इस स्कूल को चलाना संभव है। आने वाले समय में विद्यालय को विकसित करते हुए इंटरमीडिएट तक पहुंचाना हमारा सपना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है जिसको पाने के बाद ही आदमी दुनिया में अपने को सक्षम बना पाता है। स्कूल की प्रिंसिपल हिना जावेद ने कहा कि बहुत कम समय में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। और हमारी कोशिश है की बच्चों की मजबूत नीव तैयार की जाए ताकि आने वाले समय में वह जीवन में बेहतरीन काम को कर सके।
अतिथि के रुप में उपस्थित सद्दाम हुसैन ने स्कूल को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …