Breaking News
SPN

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने समस्याओं पर दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर। मो0आफाक । भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता जिला अधिकारी के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और कहा कि जनपद के किसान कड़ी मेहनत करके अन्न उपजाकर सबका पेट भरने वाला किसान आज भी फटेहाल है किसान की समस्यायें आज भी जस की तस बनी हुई हैं आपसे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप किसानों की निम्न समस्याओं का समाधान अवश्य करवाने का कष्ट करेंगे ।
1.जनपद में सभी गन्ना किसानों का जिस मिल में मूल्य भुगतान बकाया है उसे तत्काल प्रभाव से मूल्य भुगतान कराये जाये। 2. जनपद में वे मौसम बरसात व ओलावृष्टि से जो किसानों की फसलो का नुकसान हुआ है उसका सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाया जाये। 3. गेहूं क्रय केन्द्रों पर वारदाना न होने का बहाना बनाकर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है और न ही सरकार द्वारा घोषित 2585 रुपया कुन्तल रेट मिल रहा है किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर तुलवाया जाये तथा उन्हें सही घोषित मूल्य 2585 रूपया कुन्तल दिलवाया जाये। 4. बिजली उपभोक्ताओं की बगैर सहमति के स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर न बदले जाये तथा तमाम उपभोक्ताओं के बिल गड़बड़ होने पर उनको सुधरवाया नहीं जाता है उनका बिजली बिल सही कराया जाये। 5. जनपद में तिलहर व कटरा एंव अन्य ओवर ब्रिज जो रेलवे लाइनों पर वर्षों से काम अधूरे पड़े है उन्हें शीघ्र पूरा करवाया जाये जिससे जनता को आने-जाने में सुविधा मिल सके।6. अवारा पशुओं से किसानो का भारी नुकसान हो रहा है उनको गौशालाओं में भिजवाया जाये एवं नये गौशाला पर्याप्त मात्रा में बनवाये जाये जिससे किसानी को निजात मिल सके। 7. इंगलिश मीडियम स्कूलो में किताबे एंव कापी खरीदने के लिए उनकी अपनी दुकानों पर खरीदने के लिए विवश किया जाता है इस पर रोक लगाई जाये जिससे कमीशन खोरी बन्द हो वह कही से भी कापी किताबे खरीद सकें। 8. विकास खण्ड मदनापुर ग्राम पंचायत नरदरा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्य किये जाते है खण्ड विकास अधिकारी को मौखिक व लिखित रूप से कई बार अवगत कराया गया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जांच कराकर सम्बन्धित के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाये 9. ग्राम पंचायत नरदरा थाना मदनापुर गांव नहरौसा में मैन विद्युत लाइन बिल्कुल जर-जर है आये दिन तार टुटते रहते हैं किसी दिन वड़ा हादसा होने की आशंका है जेई साहब को लिखित व मौखिक रूप कई अवगत कराया गया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान आप अपने स्तर से शीघ्र कराने का कष्ट करें संगठन आपका आभारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से सचिन तिलहर, विवेक यादव जिला उपाध्यक्ष,बृजकिशोर (ब्लाक प्रभारी) गजेन्द्रसिंह,जितेन्द्र सिंर (निना महामेबी) आदेश यादव,(संगठन मंत्री) बांकेलाल वर्मा,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

फीस के नाम पर ‘फिक्स खेल’ पर डीएम का हंटर, तक्षशिला समेत चार स्कूलों को नोटिस

शाहजहांपुर। मो आफाक । यूपी के शाहजहांपुर के निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *