Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में दूसरे फेस में भी बम्पर वोटिंग

पटना । बिहार में दूसरे फेस की वोटिंग पूरी हो गई । अब लोगों की नज़र नतीजों पर केन्द्रित हो गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 ज़िलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफ़िस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़, अब तक सबसे अधिक वोटिंग किशनगंज में हुई है. यहां 76.26 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
वहीं सबसे कम 57.11 प्रतिशत वोटिंग नवादा में दर्ज की गई है। 20 में से 8 ज़िलों में सर्वाधिक मतदान हुआ- किशनगंज में 76.26, पुर्णिया में 73.79, कटिहार में 75.23, सुपौल में 70.69, पूर्वी चंपारण में 69.31, बांका में 68.91, गया में 67.50 और जमुई में 67.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
सिर्फ नवादा को छोड़कर बाकी ज़िलों में 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 64.66ः वोटिंग हुई थी। मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …