पूर्व मुख्यमंत्रत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची सीबीआई

रायपुर । विपक्ष हमेशा से इस बात का इल्ज़ाम सत्ता पक्ष पर लगाता रहा है कि सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को रोकने के लिए ककर रही है । लेकिन सरकार हमेशा से इस बात से इंकार करती रही है । लेकिन यह भी एक हकीकत है कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगो तक यह एजेंसिया कम ही पहुंच पाती है । अब ताज़ा मामलला छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के महासचिव भूपेश बघेल से जुड़ा हुआ है । जिनके रायपुर और दुर्ग के निवास पर बुधवार को सीबीआई ने छापामारी की कार्रवाई की है।
भूपेश बघेल के अलावा भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, मुख्यमंत्री रहते भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरिफ़ शेख़, वरिष्ठ आईपीएस अभिषेक पल्लव के घर भी सीबीआई की टीम जांच कर रही है। वरिष्ठ आईपीएस आनंद छाबड़ा और इन दिनों कोल घोटाले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा के घर भी छापा मारा गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापामारी की यह कार्रवाई किस सिलसिले में की गई है।
भूपेश बघेल की सरकार पर कोयला घोटाला, शराब घोटाला और ऑनलाइन सट्टा के गंभीर आरोप हैं और इन आरोपों में भूपेश बघेल के कई करीबी नेता और अधिकारी लंबे समय से जेल में हैं। लेकिन, आरंभिक तौर पर इसे ऑनलाइन सट्टा से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस मामले में भूपेश बघेल के एक्स अकाउंट पर पर एक बयान जारी किया गया है.
इसमें कहा गया है कि 8-9 अप्रैल को गुजरात में होने वाली एआईसीसी की बैठक की गठित ड्राफ़्टिंग कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने से पहले ही सीबीआई उनके आवास पर पहुंच गई ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर प्लेन और ट्रक की टक्कर

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर एक विमान की एक ट्रक से टकराने …