Breaking News

पाकिस्तान में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाये – फवाद चौधरी

नई दिल्ली । भारत के रिश्ते पाकिस्तान से हमेशा खट्टे मीठे रहे और पाकिस्तान की सरकार कभी भी भारत के प्रति 100 प्रतिशत ईमानदार नहीं रही है । लेकिन इस बार पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे फवाद चैधरी ने कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाना चाहिए। उन्होंने भारत के मून मिशन को ‘मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण‘ बताते हुए भारतीय वैज्ञानिकों को भी बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर उन्होंने लिखा,पाक मीडिया को शाम 6ः15 बजे चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। ये मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है, खासकर भारत के लोगों,वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए। उन्हें बहुत बधाई। चंद्रयान 3 बुधवार शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा। अगर इसरो ऐसा करने में सफल रहा तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा। साथ ही अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चैथा देश बन जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जिला वार प्रशिक्षण कैम्प लगाए जाएंगे

लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, फरंगी महल के शाखा-ए-तहफ्फुज-ए-औकाफ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *