Breaking News

कांग्रेस ने याद किया गोविंद बल्लभ पंत को

लखनऊ । महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने गांधी जी असहयोग, सविनय अवज्ञा आंदोलनों में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया इसके साथ ही वह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हए कई बार जेल भी गए। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पारित किया, जिससे किसानों को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने पुलिस सुधार और प्रशासनिक ढाँचे को मजबूत करने के लिए अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, कै0 वंशीधर मिश्रा, सदस्य पीसीसी प्रशांत तिवारी आदि ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

ललितपुर। सूरज सिंह । जनपद ललितपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन …