Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की दमनकारी नीतियों से ना डरेगा, ना झुकेगा -अजय राय

लखनऊ। मनरेगा बचाओं संग्राम के तहत विधान सभा घेराव के लिए उ0प्र0 के कोने-कोने से राजधानी लखनऊ तक आज कांग्रेस जहां सड़क पर तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ रही थी वहीं शासन और प्रशासन सत्ता के इशारे पर विधान सभा घेराव कार्यक्रम को लाठी डंडे के बल पर रोंकने का असफल प्रयास करती नज़र आई। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से कांग्रेस कार्यकाताओं को कानूनी नोटिस देने के साथ उत्पीडित किया जा रहा था उसके वावजूद जब कार्यकर्ता नहीं माने तो कल से ही कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही कैद करना शुरू कर दिया गया। इसके बावजूद बड़ी तादाद में जो कार्यकर्ता नेता निकलने में कामयाब हो गए उन्हें रास्तों में भी रोकने का प्रयास किया गया परंतु तमाम रोक-टोक एवं प्रशासनिक दांव पेंच के बावजूद भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय-पूर्व मंत्री के आहवान पर विधानसभा के घेराव हेतु लखनऊ पहुंचने में कामयाब रहे।


लखनऊ में भारी पुलिस बल और बैरीकेडस लगाकर कांग्रेस कार्यालय के चारों तरफ जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया और छावनी में तब्दील कर दिया गया। जोश में भरे हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से जूझते रहे और विधानसभा की तरफ कूच करते रहे जिसके दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया जिसमें प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय सहित कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता चोटिल हो गए।
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की जनविरोधी नीतियों, मनरेगा योजना के विरूद्ध हो रहे कुचक्र, मजदूरों के बकाया भुगतान तथा ग्रामीण आजीविका पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करतेे हुए शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर बढे़ जिन्हें रोकने के लिए के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा जगह-जगह बैरिकेडस लगाए गए परंतु फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जज्बे के साथ नारे लगाते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़े जिस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की एवं तीखी नोक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सख्ती पूर्वक रोंकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना ‘‘मिश्रा’’ मोना, राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, नीलांशू चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, सांसद श्री के0एल0 शर्मा, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एव डॉ0 शहजाद आलम आगे बढ़ते हुए बैरीकेडस पर चढ़कर पुलिस की तमाम तैयारियों को धता बताते हुए सरकार की दमनकारी नीति को असफल करने में कामयाब रहे। तद्पश्चात डरे हुए प्रशासन ने सत्ता के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय सहित उक्त सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके बसों के माध्यम से अस्थाई जेल ईको गार्डेने ले जाया गया।


आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सतीश अजमानी, भगवती प्रसाद चौधरी, श्याम किशोर शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह धीरू, सोहेल अख्तर अंसारी, इन्दल रावत, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शरद मिश्रा, विश्वविजय सिंह, आलोक प्रसाद, केशवचन्द्र यादव, विवेकानंद पाठक, सरिता पटेल, अरशद खुर्शीद, संजीव शर्मा, मुकेश सिंह चौहान, संजय दीक्षित, मनीष हिंदवी, डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, डॉ0 अलीमुल्लाह खान, पुनीत पाठक, सचिन रावत, डॉ0 राजकुमार मौर्या, प्रतिभा अटल पाल, उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव, विधि विभाग के चेयरमैन आसिफ रिजवी रिंकू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 आजाद बेग, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित कुमार राय, यूवा कांग्रेस मध्यजोन के कार्य0 अध्यक्ष अकित तिवारी, एनएसयूआई मध्यजोन अध्यक्ष अनस रहमान, महिला कांग्रेस पूर्वी जोन अध्यक्ष शहला अहरारी, करिश्मा ठाकुर, किसान कांग्रेस मध्यजोन के अध्यक्ष बृज मौर्या, हम्माम वहीद, श्रवण गुप्ता, अनामिका यादव, सिद्धिश्री, अमानुर रहमान, आशुतोष मिश्रा, पंकज तिवारी, संजीव पाण्डेय, प्रमोद सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, देवांश तिवारी, बृजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मदान, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, उन्नाव के सुरेन्द्र कुशवाहा, सीतापुर की अध्यक्ष ममता वर्मा, धीरज श्रीवास्तव सहित प्रदेश के कई जनपदों के जिला/शहर अध्यक्षगण शामिल रहे। इसके साथ सांसद श्री तनुज पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी सहित प्रदेश भर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकताओं, नेताओं एवं जिला/शहर अध्यक्षगणों को हाउस अरेस्ट किया गया।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

बढ़ती ईसाई विरोधी हिंसा के लिए न्यायपालिका का रवैया ज़िम्मेदार- शाहनवाज़ आलम

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा छतीसगढ़ के ईसाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *