Breaking News

कांग्रेसजनों की अजय राय की अपमानजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग

लखनऊ । बीते दो दिन पूर्व सरोजनी नगर के भाजपा पोषित अवांछनीय तत्वों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मंत्री की अपमानजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई जिससे आहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू के नेतृत्व में दिनांक 03 फरवरी 2026 को लखनऊ के थाना हुसैनगंज में उक्त घटना के खिलाफ दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। दुर्भाग्य यह है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सत्ता के दबाव में काम कर रहा है जो पुलिस पर एफआईआर ना लिखने का दबाव बना रहा है।
इस आलोकतांत्रिक कृत्य से आहत कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम के संयुक्त नेतृत्व में एक बार फिर एफआईआर दर्ज कराने के लिए हुसैनगंज थाना पहुंचे। कांग्रेस जनों ने थाने पर मौजूद पुलिस जनों से न्यायोचित कार्यवाही की मांग की और कहा कि पुलिस को सत्ता के दबाव में ना करके न्याय और संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करना चाहिए।
यह बहुत ही खेद का विषय है कि योगी राज में अब एफआईआर भी सिर्फ सत्ता के दबाव में लिखी जा रही है ना कि किसी नियम अथवा कानून के अनुसार। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि अगर जल्द ही दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो हम न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर संजीव पाण्डेय एडवोकेट, प्रदीप सिंह एडवोकेट, अजय वर्मा, मनीष जायसवाल एडवाकेट, मो0 नोमान, मो0 जाहिद, फैजी जैदी, अब्दुल्ला शेर खान, तीर्थराज मिश्रा, शैलेन्द्र दीक्षित, आर0बी0 सिंह, मो0 महमूद एडवोकेट, राजकुमार, राम चन्दर राम, रफी अहमद, आकाश तिवारी एडवोकेट सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

पुलिस मुख्यालय, उ0प्र0, लखनऊ में 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *