Breaking News

भैंस व पड़वा चोरी करने वाले आठ चोर गिरफ्तार

मलिहाबाद। मो अरसलान । दो दिन पूर्व बागों में बंधी भैंस व पड़वा चोरी करने वाले आठ चोरों को मलिहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई भैंस, पड़वा, सात मोबाइल व घटना में प्रयुक्त डाले को बरामद किया है ।
विगत 26 अगस्त को मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडी खुर्द निवासी दो पशुपालकों कमलेश व शिवाबलक के बाग में बंधी भैंस व पड़वा चोरी हो गये थे। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर मलिहाबाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी । गुरुवार को पुलिस ने भैंस व पड़वा चोरी करने वाले शातिर चोरों मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडी खुर्द निवासी रेहान (22), शरीफ (25), शाहरुख उर्फ खल्लू (22), नाबालिक युवक साजन उर्फ गोलू (17), अमानीगंज निवासी सुभाष (20), माल थाना क्षेत्र के ग्राम सहजना निवासी वारिश (30), बसनाखेड़ा निवासी अरमान (32) व काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम सेवरी गद्दीखेड़ा दुर्गागंज निवासी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उक्त चोरों के पास से घटना में प्रयुक्त डाला यूपी 30 टी 9608, भैंस, पड़वा व 7 मोबाइल फोन बरामद किए है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …