Breaking News

चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर का डेटा जारी किया

पटना । बिहार की वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग पर लगातार उंगलियॉं उठा रहा है । चुनाव आयोग के मुताबिक़, 24 जून 2025 को बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता थे। एक अगस्त को जारी एसआईआर की पहली ड्राफ़्ट सूची में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे।
इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ थी। चुनाव आयोग ने इसके बाद फिर से 3.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए और 21.53 लाख मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। 30 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक़ अब राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चुनाव आयोग ने एसआईआर शुरू किया। इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हुई और इसकी टाइमिंग पर भी सवाल लगातार उठ रहे हैं।

चुनाव आयोग ने इसे वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की कवायद बताया जबकि विपक्ष का आरोप है कि यह नागरिकता की जांच की प्रक्रिया है, जो पिछले दरवाज़े से चलाई जा रही है। और इसका मकसद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को लाभ पहुंचाना है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …