Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

खाद के लिए किसान व ग्रामीण बाबू की मनमानी से परेशान

ललितपुर। सूरज सिंह । पूरे प्रदेश में किसान खाद को लेकर पिछले काफी समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं । सरकार द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि किसानों को यूरिया की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी ही सरकार के प्रयासों को विफल करने में लगे हुए है । किसान सेवा सहकारी समिति जो कि ललितपुर जिलाधिकारी आवास के बगल में कचहरी रोड, पर स्थित है, वहाँ बाबू/लिपिक मुन्नालाल सैन के नदारद रहने से किसान और ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, संबंधित बाबू सुबह 11-00 बजे के बाद ही समिति पर आते हैं, जिससे सुबह से खाद और उर्वरक लेने आए किसान घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। किसानों का कहना है कि “जब तक बाबू आते नहीं, तब तक काम बंद रहता है।”
इसके चलते खेतों में खाद डालने का समय बीत रहा है और फसल पर बुरा असर पड़ रहा है। किसानों ने जिला सहकारिता विभाग से इस बाबू की मनमानी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …