Breaking News

प्राथमिक उपचार देकर 108 ने मरीज को पहुंचाया अस्पताल

गाजीपुर । गाजीपुर उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते में मरीज का बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाया जाता है । मंगलवार को जिला अस्पताल से रेफर हुआ मरीज को अजय चौधरी और ईएमटी राजविजय ने मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया,मरीज मुसाफिर यादव उम्र 75 वर्ष थाना बिरनो गांव महमूदपुर की हालत देखकर ईएमटी ने मरीज के ऑक्सीजन लेवल को चेक किया । ईएमटी ने अपनी सूझबूझ से तुरंत मरीज को ऑक्सीजन लगाकर उसके बीपी पल्स चेक किया उसके बाद ईएमटी की सूझबूझ से डॉक्टर हरीश द्विवेदी की सहायता से ऑक्सीजन और मेडिसिन देते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोगियों का इलाज कराना बहुत ही नेक काम-खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …