Breaking News

हिमंत बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट और नफ़रत फैलाने वाला सीएम-राहुल गांधी

असम। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी कार्यशैली को लेकर हमेश विपक्ष के निशाने पर रहते हैं वह खुलेआम मुसलमानों पर निशाना साधते रहते हैं। अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट और नफ़रत फैलाने वाला सीएम बताया है। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी असम में एक चुनावी रैली के दौरान की।
कांग्रेस नेता ने कहा, हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट, सबसे ज़्यादा नफ़रत फैलाने वाला, सबसे ज़्यादा उल्टी-सीधी बात करने वाला चीफ़ मिनिस्टर असम का है।
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कंट्रोल कर रखा है।
उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप ने कंट्रोल कर रखा है और आपके (असम के) मुख्यमंत्री को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कंट्रोल कर रखा है। इनके (हिमंत बिस्वा सरमा) भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास है।
राहुल गांधी ने दावा किया, असम को दिल्ली से चलाया जाता है। जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं वही ये (हिमंत बिस्वा सरमा) करते हैं। असम में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं. इसके नतीजे चार मई को जारी किए जाएंगे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोमिन अन्सार सभा मुस्लिम पसमान्दा बिरादरी को कर रही है लामबन्द

लखनऊ । मोमिन अन्सार सभा ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सभा के राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *