Breaking News

जाहिलियत और गुरबत, कैंसर और टीबी से बड़ी बीमारी-डा0कौसर उस्मान

लखनऊ। एसोसिएशन आफ मुस्लिम डाक्टर्स (एएमडी) की मीटिंग इस्लामिक सेंटर ऐशबाग,ईदगाह में आयोजित की गई जिसमें बिहार,झारखंड,दिल्ली,पश्चिम बंगाल और यूपी के काफी तादाद में डाक्टर्स ने हिस्सा लिया । कांफ्रेस में आए सभी डाक्टर्स ने देश में मुस्लिम नौजवानों को देश की तरक्की में भागीदारी पर ज़ोर दिया । एएमडी के साथ फैल्का बंेग्लोर, ग्रैविटी लखनऊ, शाहीन एकेडमी,बीदर ने नीट के लिए गरीब बच्चों को 50-50 सीटें हर साल फ्री में देने का फैसला किया है।


एएमपी डाक्टर्स की मदद से करीब 100 रेसिडेंशियल स्कूल खोलेगी । डा0गुफरान ने अपनी बात शेर के माध्यम से रखते हुए कहा कि जो ज़र्रा जहॉं है वहीं आफताब हो जाए । तो क़ौम की कि तस्वीर बदल जायेगी । एएमपी के अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने कहा कि डाक्टर्स को साहब के खिताब से नवाज़ा जात हे इसलिए उनकी ज़िम्मेदारी भी ज्यादा है । डा0कौसर उस्मान ने कहा कि जाहिलियत और गुरबत कैंसर और टीबी से बड़ी बीमारी हैं । इसलिए हम डाक्टर्स को इस बीमारी का इलाज पहले करना है बाकी बीमारी का इलाज तो प्रोफेशन का हिस्सा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0मजीद आलम ने की व कार्यक्रम का संचालन डा0 अहद ने किया । कार्यक्रम में अन्य डाक्टर्स में डा0अतहर अंसारी -पटना,डा0मुईद अहमद-कटिहार , डा0नज़ीर अहमद-दिल्ली, डा0जमशेद अहमद-बेगूसराय, डा0 मो0ज़ीशान अहमद-रामा हास्पिटल,कानपुर ने हिस्सा लिया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …