Breaking News

भारत ने जीत का सिलसिला ट्रॉफी जीत कर ही रोका

दुबई । मैच की शुरुआत से ही भारत ने अपनी पकड मज़बूत कर ली थी । मैच की आखिरी गेंद तक न्यूजीलैंड को मैच में वापसी करने का कोई खास मौका नहीं मिला और भारतीय क्रिकेट टीम पूरे मैच में टॉप पर बनी रही। दुबई में खेले गए चौंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड की ओर से जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य मिला थां जिसे भारतीय टीम ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
भारतीय क्रिकेट टीम तीसरी बार आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी जीती है। भारतीय टीम इकलौती टीम है जिसने तीन बार चौंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले 2002 में भारत श्रीलंका के साथ चौंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता बना था। वहीं 2013 में धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया चौंपियन बनने में कामयाब रही थी।
रोहित शर्मा को 76 रन की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रोहित शर्मा की 76 रन की पारी के अलावा भारत को विजेता बनाने में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी का भी अहम योगदान रहा। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट हासिल किए।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 साल पहले हुई हार का बदला भी ले लिया ।
भारत की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेता लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी , उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी ने टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …