Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस की सघन चेकिंग, 591 व्यक्तियों का हुआ सत्यापन

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को ऑपरेशन भरोसा के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और सभी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद भर में पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए कुल 591 व्यक्तियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान थाना पुलिस टीमों ने किरायेदारों, मजदूरों/कर्मचारियों, पीजी/हॉस्टल में रहने वाले छात्रों और होटल-लॉज-ढाबों में ठहरे आगंतुकों के दस्तावेजों की गहन जांच पड़ताल की। पहचान पत्र, किरायानामा, अतिथि रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर, पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, अस्थायी निवासियों और बिना कागज़ात के रह रहे लोगों की जांच कर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान संभावित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने, संदिग्ध तत्वों की पहचान और जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी किरायेदार, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, चौकी या डायल 112 नंबर पर दें

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …