Breaking News

ललितपुर पुलिस को मिली दोहरी सफलता

ललितपुर । सूरज राजपूत । ललितपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में कुल 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
पहली कार्रवाई थाना नाराहट क्षेत्र के डोंगरा खुर्द जंगल में हुई, जहां तीन अपराधी पुलिस की गोलीबारी में दबोचे गए। यह बदमाश हाल ही में व्यापारी के अपहरण और लूट की घटना में शामिल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
वहीं दूसरी कार्रवाई तालबेहट थाना क्षेत्र में हुई। यहां तीन टप्पेबाज बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि यह गैंग राहगीरों से टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस ने दोनों घटनाओं में तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। ललितपुर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ललितपुर पुलिस ने एक साथ दो मोर्चों पर बड़ी कामयाबी हासिल की जिससे अपहरण, लूट और टप्पेबाजी जैसे अपराधों में शामिल इन गैंगस्टरों की गिरफ्तारी से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …