Breaking News

भारतीय वायुसेना से मिग-21 की अंतिम विदाई

चंडीगढ़ । अपनी ताकत को लोहा मनवाने वाला फाईटर जेट मिग-21 अपने साथ बहुत सी यादों को लेकर विदा हो गया । कई दशकों तक भारतीय वायुसेना की अग्रिम रक्षा पंक्ति में रहने वाले रूस से ख़रीदे गए मिग-21 लड़ाकू विमानों को आज डी-कमीशन कर दिया गया। विदाई समारोह चंडीगढ़ में आयोजित हो रहा है, जहां वायु सेना के पायलट इन विमानों को अंतिम बार उड़ा रहे हैं।


समारोह में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मिग 21 महज एक विमान नहीं है बल्कि यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने कहा, आज जब हम मिग-21 को इसकी ऑपरेशनल जर्नी से विदाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है हम एक ऐसे अध्याय को विदा करने जा रहे हैं जो न केवल भारतीय वायुसेना के इतिहास में बल्कि हमारी पूरी सैन्य उड्डयन की जर्नी में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
मिग-21 विमानों को 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था और 63 वर्षों की सेवा के बाद आज इन्हें सेवामुक्त किया जा रहा है। मिग-21 दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक है. इसका कोई मुकाबला नहीं। हमने इसकी उम्र की वजह से इसे अंतिम विदाई दी, लेकिन इसकी कमी कोई पूरा नहीं कर सकता. हम उम्मीद करते हैं कि तेजस इसकी जगह लेगा

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …