Breaking News

लोक जनशक्ति पार्टी ने जोड़े नये पदाधिकारी

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपनी प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की।जिसमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष /प्रवक्ता देवेंद्र कुमार अवस्थी , उपाध्यक्ष संजीव तिवारी , प्रदेश प्रधान महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह ,प्रदेश महासचिव योगेश सिंह ,महासचिव संगठन विपिन कुमार दीक्षित,प्रदेश सचिव सचिन दीक्षित,प्रदेश संगठन सचिव मिही लाल पासी,महा नगर अध्यक्ष आदित्य त्रिवेदी,प्रदेश मीडिया प्रभारी आर पी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उमेश तिवारी राजकुमार वर्मा , कार्यालय प्रभारी दीपक गुप्ता , तथा रायबरेली राम नगीना सिंह, अमेठी विनय सिंह, सुल्तानपुर अयोध्या विशाल तिवारी, बाराबंकी आदर्श अवस्थी, लखनऊ संजीत यादव , उन्नाव नरेंद्र कुमार लोधी आदि कई जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान में अपनी निष्ठा दिखाई और पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने का संकल्प लिया।प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश में दलितों पिछड़ों एवं गरीब मजदूर किसान की लड़ाई लड़ेगी।जब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन परिवर्तन नहीं होता पार्टी चुप नहीं बैठेगी।हमे समाज और प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहना ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण …