Breaking News

लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुक़सान पहुंचाया गया

लंदन । लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ सोमवार को तोड़फोड़ की घटना हुई है। लंदन में मौजूद भारत के उच्चायोग ने इसकी कड़ी निंदा की है। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
यह घटना 2 अक्तूबर को वहां होने वाले वार्षिक गांधी जयंती समारोह से कुछ दिन पहले हुई है। भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर अपने बयान में कहा कि लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की शर्मनाक घटना हुई है।
बयान में कहा गया, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। यह केवल तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले अहिंसा के विचार और महात्मा की विरासत पर एक हिंसक हमला है।
भारतीय उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ गंभीरता से उठाया गया है। उच्चायोग ने कहा, हमारी टीम मौके पर मौजूद है और प्रतिमा की गरिमा बहाल करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

27 एवं 28 फरवरी को होगा मीन महोत्सव 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *