Breaking News

अस्सी किसानों को निशुल्क वितरित किए गए मिनी बीज किट

करेंट मीडिया न्यूज़/अर्सलान ख़ान
मलिहाबाद। । राजकीय कृषि बीज भंडार पर ई लॉटरी व आनलाइन बुकिंग के आधार पर करीब 7 दर्जन किसानों को चना, मटर, मसूर व सरसों के बीज विधायक जयदेवी कौशल ने वितरित किए ।
राजकीय बीज भंडार मलिहाबाद पर विधायिका जयदेवी कौशल की उपस्थिति में रबी 2025 अंतर्गत ई-लाटरी के माध्यम से चयनित व आनलाइन बुकिंग किये गये किसानों को चना , मटर ,मसूर व सरसों के निःशुल्क मिनीकिट बीज का वितरण किया गया। निःशुल्क मिनीकिट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह द्वारा रबी सीज़न में कृषि निवेश बीज ,उर्वरक की उपलब्धता के बारे में उपस्थित किसानों को विस्तृत जानकारी दी गयी। अवगत कराया गया कि आवश्यक उर्वरक मात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है एवं किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है । एडीओ कृषि मानवेन्द्र सिंह ने उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की । बीज भंडार पर उपलब्ध अनुदानित बीजों की उपलब्धता के बारे में किसानों को जानकारी दी गई । विधायक जयदेवी की उपस्थिति में किसानों को पराली न जलाने की अपील करते हुए शपथ दिलाई गयी । उक्त अवसर पर 80 से अधिक किसानों को निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरित किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रभारी राजकीय बीज भंडार राहुल व अन्य क्षेत्रीय कार्मिक उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …