Breaking News

मोमिन अन्सार सभा मुस्लिम पसमान्दा बिरादरी को कर रही है लामबन्द

लखनऊ । मोमिन अन्सार सभा ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अन्सारी ने कहा कि मोमिन अन्सार सभा ने बुनकरों दस्तकारों पस्मान्दा मुस्लिम बिरादरियों को संगठित करने के लिए सभी जातियों के प्रकोष्ठ का गठन किया है जो वर्षाे से समाज के लिये रोज़गार , शिक्षा, सुरक्षा के लिये काम कर रहे है ।
जिसे विस्तार देते हुऐ आज मोमिन कुरैशी सभा , मोमिन सलमानी सभा , मोमिन रंगरेज़ सभा , मोमिन अब्बासी सभा प्रकोष्ठ का गठन कर पदाधिकारियो को ज़िम्मेदारी दी गयी हैँ। साजिद कुरैशी को प्रदेश अध्यक्ष मोमिन कुरैशी सभा , एहसान आज़मी सलमानी को प्रदेश अध्यक्ष मोमिन सलमानी सभा , वासिफ सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष मोमिन रंगरेज़ सभा , मुस्तक़ीम अब्बासी को प्रदेश अध्यक्ष मोमिन अब्बासी सभा मनोनीत किया इसी के साथ मोमिन प्रबुद्ध सभा का प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अहमद ताहिर को मनोनीत किया गया इससे पहले मोमिन अन्सार सभा द्वारा मोमिन हलवाई सभा, मोमिन राईन सभा, मोमिन कसगर सभा, मोमिन पठान सभा, मोमिन माहीगीर सभा,मोमिन कस्सार सभा, मोमिन दाऊदी सभा, मोमिन हसीरी सभा, मोमिन मनिहार सभा जैसे क़बीलों के प्रकोष्ठ बनाने के साथ डॉक्टर, अधिवक्ता, दानिशवर, अदीब के मोमिन प्रबुद्ध सभा, मोमिन डॉक्टर सभा, मोमिन अधिवक्ता सभा, मोमिन साहित्य अदब सभा आदि प्रकोष्ठ गठित कर मुस्लिम समाज के कामगारों और पेशेवर समाज को संगठित किया गया है यह मोमिन अन्सार सभा की विचारधारा से जुड़े प्रत्येक सदस्य व पाधिकारियों के अथक प्रयासों के चलते सम्भव हो सका।
अकरम अन्सारी ने कहा की यह सभी नव मनोनीत पदाधिकारी पिछड़े , दबे , कुचले समाज को रोज़गार शिक्षा सुरक्षा व राजनैतिक हिस्सेदारी दिलाने मे अहम योगदान देंगे । मोमिन अन्सार सभा आज देश मे बुनकर ( अन्सारी समाज ) , हस्तशिल्पी , अति पिछडे मुसलमानो का गैर राजनैतिक संगठन है जो विगत सोलह वर्षाे से रोज़गार , शिक्षा,सुरक्षा के लिये संघर्ष कर रहा है मोमिन अन्सार सभा के बैनर तले सभी सर्वहारा समाज अपना संवैधानिक अधिकार पाने के लिये संघर्ष करते रहेंगे और अपना अधिकार लेने का काम करेंगे ।
प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से नसीम अन्सारी , इकराम अन्सारी , रईस अहमद , मंसूर जमाल , हाफ़िज़ रफ़ीक़ अहमद , रिज़वान उमर , क़वी खां प्रदेश अध्यक्ष ( मोमिन पठान सभा ) , रहमत लखनवी प्रदेश अध्यक्ष ( मोमिन सहित्य सभा ) , डॉ. आसिफ कलाम प्रदेश अध्यक्ष ( मोमिन डॉ. सभा ) , सुलेम सिद्दीकी, अहमद सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष ( मोमिन हलवाई सभा ) , इज़हार अन्सारी , शुएब अन्सारी रिज़वान उमर , अहमद ताहिर , अज़ीम अन्सारी , फ़ारूक़ अहमद , जावेद अन्सारी , मज़हर अली अन्सारी , इमरान अहमद राजू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खुदा की मख़लूक़ की सेवा करना एक बेहतरीन अमल है- मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *