Breaking News

विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नई दरें जनविरोधी- माकपा

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मण्डल ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी दरों की नियमावली के उस मसौदे का विरोध करते हुए इसे जन विरोधी करार दिया है। जिसमें कहा गया है कि बिजली चोरी और लाइन हानियों का व्यय आम उपभोक्ताओं को उठाना होगा। पार्टी ने कहा है कि यह तो एक तरह से चोरी को अनुमति देने जैसे निर्णय हैं। बिजली चोरी रोकना बिजली विभाग और अंततः राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। निजी हाथों में देने पर आवश्यक राजस्व की सूचना साझा करने का अधिकार मांगने वाला नियामक आयोग निजी क्षेत्र के लिए न केवल रास्ता खोलने की बात कर रहा है। बल्कि वह आवश्यक राजस्व के लिए सरकार को अपरोक्ष रूप से शामिल कर निजी कंपनियों के मुनाफे बटोरने तथा घाटे को आम जनता और सरकार पर थोपने की बात कर पूंजीपतियों की गोद में बैठने का संकेत दे रहा है। माकपा इस फैसले का विरोध करती है वह निजीकरण का तो पहले से ही विरोध कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रहीमाबाद कस्बा चौकी का एडीसीपी ने किया उद्घाटन

करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। लखनऊ के रहीमाबाद कस्बे की नवनिर्मित पुलिस …