Breaking News
मृतक का फाईल फोटो

शाहजहांपुर में ओसीएफ कर्मचारी रेलवे की पटरी पर पाया गया

शाहजहांपुर। मो0आफाक । थाना सदर बाजार के अंतर्गत ऑर्डनेंस क्लोथिंग फैक्ट्री शाहजहांपुर में कार्यरत नवीन चन्द्र भानू अपने डबल स्टोरी निवास से रात्रि लगभग 9 बजे अपने घर से निकले और घायल अवस्था में लकड़ी वाले पुल रेलवे स्टेशन के निकटं मिले। जिनको रेलवे पुलिस ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर भिजवाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अचंबे में आ गए कि यह अचानक क्या हो गया जबकि उनकी मोटरसाइकिल पुवायां रोड स्थित कैंट चौकी के निकट खड़ी मिली। जिसे कैंट चौकी पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द किया । और थाना जीआरपी पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल की चाबी व अन्य सामान परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। रेलवे पुलिस के अनुसार ट्रेन संख्या 14205 से टकराकर वे घायल हुए थे उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं घर वालों ने आशंका जताई है कि मोटरसाइकिल खड़ी कर इतनी दूर जाने की क्या आवश्यकता पड़ी । इसकी जांच होनी चाहिए और उन्हें उनकी हत्या की आशंका लग रही है और पुलिस से जांच की मांग की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …