Breaking News

विपक्षी सांसदों की हिरासत पर राहुल ने कहा कि ‘यह संविधान को बचाने की लड़ाई‘

नई दिल्ली । जबसे चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाये हैं तबसे लगातार देश में लोगो का गुस्सा चुनाव आयोग के प्रति बढ़ रहा है । चनुाव आयोग आरोपों के जवाब देने के बजाए अजीब-अजीब हरकते कर रहा है जिससे लोगों के मन में सदेह बढ़ रहा है । विपक्षी सांसदो ने कई मुद्दों को लेकर संसद से चुनाव आयोग के दफ़्तर की ओर मार्च कर किया । विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाला गया।
इससे पहले परिवहन भवन के पास पुलिस बैरिकेडिंग के ज़रिए रोके जाने पर सभी सांसद धरने पर बैठ गए थे और नारेबाज़ी कर रहे थे।
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा, वास्तव में हम बात नहीं कर सकते हैं, सच्चाई ये है। ये जो लड़ाई है वो राजनैतिक नहीं है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। वन मैन वन वोट की लड़ाई है। इसीलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।
विरोध मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिंपल यादव, महुआ माजी, संजय राउत, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल समेत कई विपक्षी सांसद शामिल थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …