नई दिल्ली । जबसे बांग्लादेश ने इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ज़मीन पर मैच खेलने से इनकार किया तब से लगातार इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि पाकिस्तान बंग्लादेश से अपनी हमदर्दी का दिखावा ज़रुर करेगा । और वही हुआ कि उसने भी भारत के साथ खेलने से इंकार कर दिया । जिसके कारण पाकिस्तान की किक्रेट टीम को आर्थिक रुप से भी काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है । बंलादेश के इंकार करने के बाद आईसीसी ने उसे इस टूर्नामेंट से बाहर करते हुए स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ़ मैच का बहिष्कार करने के फ़ैसले पर आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेतावनी दी है । आईसीसी ने कहा है कि वो उम्मीद करता है कि पीसीबी एक आपसी सहमति वाले समाधान निकाले, जो सभी संबंधित पक्षों के हितों की रक्षा करता हो आईसीसी ने पाकिस्तान के इस फ़ैसले के दूरगामी परिणाम होने की बात भी कही है ।
भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है जो आठ मार्च तक चलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फ़रवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुक़ाबला तय है। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर एक बयान जारी करते हुए 15 फ़रवरी को भारत के खिलाफ़ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैदान में नहीं उतरने की जानकारी दी थी।
हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से इस फ़ैसले को लेकर कोई कारण नहीं बताया गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया और कहा कि अगर कोई देश सुरक्षा कारणों से किसी देश में खेलने से मना करता है, तो बांग्लादेश को भी यह अधिकार होना चाहिए।

Current Media