Breaking News

पीएम मोदी ने ग़ज़ा में शांति के लिए ट्रंप के प्रयासों का किया समर्थन

नई दिल्ली । पीएम मोदी ने ग़ज़ा में शांति के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऐसे प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ग़ज़ा में शांति की दिशा में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई का संकेत एक महत्वपूर्ण क़दम है। उन्होंने कहा, स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की दिशा में सभी प्रयासों का भारत दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।
ग़ज़ा में शांति के लिए अमेरिकी योजना पर हमास ने प्रतिक्रिया देते हुए बचे हुए सभी इसराइली बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई है।
हालांकि, हमास ने यह भी कहा कि वह ग़ज़ा में शांति के लिए बनाई गई अमेरिकी योजना के कई प्रमुख बिंदुओं पर बातचीत चाहता है। वहीं, इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश शांति योजना के पहले चरण को लागू करने की तैयारी कर रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …