Breaking News

उत्तराखंड में भारी बारिश से काफी नुकसान की संभावना

देहरादून । लगता है इसबार मानसून काफी नाराज़ है जो जाते-जाते भी भारी तबाही मचा रहा है । उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जम्मू पंजाब में इसबार मानसून ने भारी तबाही मचाई जिसमें लाखों लोगों का जीवन परेशानी में पड़ गया। अब उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद राजधानी देहरादून समेत कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि देहरादून में कुछ दुकानों को नुक़सान पहुंचा है। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अधिक बारिश से कुछ दुकानों को नुक़सान पहुंचने की दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ़, पुलिस मौक़े पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। उत्तराखंड के कई इलाक़ों में भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी और उत्तरकाशी में तमसा नदी उफान पर दिख रही हैं। ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी का पानी हाईवे तक आ गया है। एसडीआरएफ़ की टीम ने पानी में फंसे तीन लोगों को रेस्क्यू किया है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …