Breaking News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, थाने में रिपोर्ट दर्ज

करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद
शहज़ाद अहमद ख़ान
मलिहाबाद लखनऊ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इसके बाद विशेष समुदाये के एक युवक ने काकोरी थाने में लिखित शिकायत देते हुए किशोर के खिलाफ सुसगंत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया है।

मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत मिर्जागंज कस्बा निवासी अमीर वली ने काकोरी थाने एक गांव के रहने वाले किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि गत, 24 सितंबर 2025 की सुबह करीब 9:15 बजे उन्होंने अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते समय देखा कि आरोपी ने एक महिला के फोटो के साथ भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी लिखी है। पोस्ट को देखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने जानबूझकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और सामुदायिक माहौल खराब करने की नीयत से पोस्ट किया। इसके बाद पीड़ित ने मलिहाबाद कोतवाली में तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने उन्हें काकोरी थाने में भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोर की पहचान कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना हैकि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …