शाहजहांपुर। मुबारक अली । प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, प्राथमिक शिक्षा, और फैमिली आईडी में जनपद को ग्रेड-ए मिलने पर चर्चा हुई।
प्रभारी मंत्री ने राजस्व वसूली समय से पूर्ण करने और कानून व्यवस्था में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश 2026-27 का बजट बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित है। बैठक में जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर,कटरा विधानसभा विधायक वीर विक्रम सिंह, पुवायां विधायक चेतराम, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, तिलहर विधायक सलोन कुशवाह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी,सीडीओ अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Current Media