Breaking News

दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान तेजस विमान क्रैश

दुबई । यूएइ में आयोजित दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारत को हवाई इंडस्ट्री को झटका लगा है दुबई एयर शो के दौरान स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया।
भारतीय वायु सेना ने दुबई एयरशो में तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि कर दी है। वायुसेना ने बताया है कि हादसे में विमान के पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है।


घटना से जुड़े एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि विमान सीधा ज़मीन की ओर गिरता नज़र आ रहा है। जिसके बाद आग और काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखता है।
यह विमान आज दोपहर तकरीबन दो बजकर दस मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ । दुबई एअर शो दुबई के दूसरे सबसे बड़े अल-मक़तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हो रहा है । जब हादसा हुआ तो एयरपोर्ट पर धुएं का गुबार उठा और सायरन की आवाज़ें सुनाई देने लगीं संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर बयान जारी किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में मंत्रालय ने लिखा , दुबई एयर शो में फ़्लाइंग डिसप्ले के दौरान भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की दुखद मृत्यु हो गई। अग्निशमन और इमरजेंसी टीमों ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …