Breaking News

इसबार इंडिया गठबंधन पूरे बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रहा है-तालिब अली

पटना । बिहार के चुनाव इसबार भाजपा गठबंधन के लिए सबसे ज्यादा मुशिकल भरे साबित हो रहे हैं । इंडिया गठबंधन इसबार पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहा है जिसमें जनता का भी भारी तादाद में समर्थन मिलता प्रतीत हो रहा है ।

कांग्रेस नेता तालिब अली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तालिब अली ने लखनªऊ में बातचीत में कहा कि इसबार इंडिया गठबंधन पूरे बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रहा है । तालिब अली ने आगे बताया कि पूर्व सांसद तारिक अनवर बिहार के बड़े नेता हैं और वहॉ की जनता उनपर पूरा भरोसा करती है । तारिक अनवर पूरी ताकत और अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस गठबंधन को विजयी बनाने में जी जान से जुटे हुए है । इसी क्रम में आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद व सीडब्लूसी सदस्य तारिक अनवर एवं, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत ,राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद वेणुगोपाल ने संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गठबंधन की बातों को शेयर करते हुए कहा कांग्रेस ने लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के अपने संकल्प को हमेशा मजबूती दी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …